ग़ज़्ज़ा: शहाब समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई इलाकों में गोलीबारी और तोपों से हमले तेज़ कर दिए हैं। इस दौरान ग़ज़्ज़ा शहर के पूर्वी हिस्से में इमारतों को गिराने और विस्फोट करने की कार्रवाई भी की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा शहर के पूर्वी इलाकों में इमारतों को ध्वस्त करने और विस्फोट करने के साथ बड़े पैमाने पर गोलीबारी की। इस इलाके के कुछ हिस्सों को तोपखाने से भी निशाना बनाया गया।
ग़ज़्ज़ा पट्टी के मध्य क्षेत्र में इस्राईली सैन्य वाहनों ने अल-बुरीज शरणार्थी शिविर के उत्तरी इलाकों पर बड़े पैमाने पर गोलियां चलाईं।
दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में इस्राईली टैंकों ने अल-मवासी, रफ़ह में विस्थापित लोगों के तंबुओं पर कई बार गोलीबारी की। वहीं, ख़ान यूनिस के दक्षिणी हिस्से में भी इस्राईली टैंकों की भारी गोलीबारी जारी रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राईली सेना के हेलीकॉप्टरों ने ग़ज़्ज़ा शहर के शेख़ रदवान मोहल्ले की पहली सड़क पर हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आपकी टिप्पणी